• 11/07/2025

नाबालिग लड़के से रेप और अपहरण, आरोपी शादीशुदा युवती गिरफ्तार, ऑनलाइन गेम.. दोस्ती और फिर.. पढ़ें हैरान करने वाला मामला

नाबालिग लड़के से रेप और अपहरण, आरोपी शादीशुदा युवती गिरफ्तार, ऑनलाइन गेम.. दोस्ती और फिर.. पढ़ें हैरान करने वाला मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक 25 वर्षीय शादीशुदा महिला को नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नाबालिग को जगदलपुर से बरामद किया और महिला को हिरासत में लेकर जांजगीर लाया गया। महिला का पति उसे पहले ही छोड़ चुका है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है।

नाबालिग की गुमशुदगी से शुरू हुई जांच

उप निरीक्षक सत्यम चौहान ने बताया कि 1 जुलाई 2025 को नाबालिग के परिजनों ने जांजगीर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, उनका बेटा 28 जून से लापता था। आसपास तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। तकनीकी जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग जगदलपुर में है। पुलिस ने तुरंत एक टीम भेजी, जिसने नाबालिग को बरामद कर लिया और उसके साथ रह रही 25 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया।

फ्री फायर गेम से शुरू हुई दोस्ती

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ खेलता था, जहां उसकी मुलाकात आरोपी महिला से हुई। दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम और फोन पर बढ़ी, जिससे उनकी नजदीकियां बढ़ गईं। जून 2025 में महिला जांजगीर पहुंची और नाबालिग के परिजनों से शादी की बात की, लेकिन परिजनों ने लड़के के नाबालिग होने का हवाला देकर मना कर दिया। इसके बाद महिला वापस चली गई, लेकिन नाबालिग को प्यार का झांसा देकर अपने साथ ले गई।

50 हजार रुपये लेकर भागा नाबालिग

कुछ दिनों बाद नाबालिग बिना बताए 50 हजार रुपये लेकर घर से निकल गया और जगदलपुर में महिला के पास चला गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच तेज की और नाबालिग को महिला के साथ बरामद किया।

महिला ने कबूला अपराध

पुलिस पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जांजगीर-चांपा की सीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि महिला के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related post

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, देखें आदेश…!!

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों…

Spread the loveगरियाबंद। गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों…
हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताः मंत्री राजेश अग्रवाल

हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार…

Spread the loveरायपुर : सरगुजा दौरे के दौरान नगर पंचायत लखनपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना…
सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती,…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा संभाग के विकास और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम…