• 07/05/2024

पूर्व IAS को कोर्ट से फिर झटका, 20 मई तक जेल में ही रहेंगे टुटेजा…पेन ड्राइव से सामने आएगा सच!

पूर्व IAS को कोर्ट से फिर झटका, 20 मई तक जेल में ही रहेंगे टुटेजा…पेन ड्राइव से सामने आएगा सच!
Spread the love

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस में ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। इस घोटाले के आरोपियों में से एक पूर्व IAS की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अनिल टुटेजा को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अब उन्हें 20 मई तक जेल में ही रहना होगा। ED ने रिमांड खत्म होने पर अनिल टुटेजा को कोर्ट में पेश किया और लंबी बहस के बाद आखिरकार कोर्ट ने न्यायिक रिमांड 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।

प्रवर्तन निदेशालय ने 14 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को रिमांड देने के बजाय न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। अनिल टूटेजा के वकील पुरंजय भट्ट ने बताया, “प्रवर्तन निदेशालय ने 14 दिनों की कोर्ट से रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। अनिल टुटेजा के वकील ने दलील दी कि प्रवर्तन निदेशालय ने एक के बाद लगभग 15 दिनों तक रिमांड में अनिल टुटेजा को लिया।  15 दिनों का समय पूछताछ के लिए पर्याप्त होता है।

जानकारी के मुताबिक टुटेजा के पास से कुछ डिजिटल डिवाइस मिले हैं, जिसमें सारा डाटा है। उसका एनालिसिस भी किया जा रहा है। इसमें कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिन्हें नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में बुलाया जा रहा है।

Related post

कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म…

Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति…
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस विशेष : 26 साल का सफर और साय सरकार के दो साल – विश्वास से विकास तक

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस विशेष : 26 साल का सफर…

Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। यह दिन सिर्फ उत्सव नहीं, उस संकल्प की याद…
हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा

हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम…

Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक बालिका के विरुद्ध हुए गंभीर अनाचार एवं उसकी मृत्यु की घटना के संबंध…