• 21/07/2025

Breaking: शराब घोटाले में दो बड़ी गिरफ्तारी! EOW आज कोर्ट में करेगी पेश

Breaking: शराब घोटाले में दो बड़ी गिरफ्तारी! EOW आज कोर्ट में करेगी पेश
Spread the love

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ  के बाद दोनों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में आज पेश करने की संभावना है।

मिली जानकारी के मुताबिक संजय मिश्रा और मनीष मिश्रा को ईओडब्ल्यू ने हिरासत में लिया है। संजय मिश्रा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट बताए जा रहे हैं। मनीष मिश्रा उनके भाई हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों को पूर्व सीएम भूपेश बघेल, चैतन्य बघेल और कारोबारी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पेशे से CA संजय मिश्रा पर शराब घोटाले और कोल घोटाले से प्राप्त अवैध धन को वित्तीय लेन-देन के जरिए वैध दिखाए जाने का आरोप है। साथ ही घोटालों से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी बरामद होने की खबर है।

ईओडब्ल्यू की टीम दोनों को कोर्ट में पेश करके रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है। जहां दोनों से घोटालों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले में ईओडब्ल्यू के द्वारा अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

 

Related post

ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी

ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल…

Spread the love00 374.96 लाख की लागत से तैयार जल संरचना बनी सिंचाई, निस्तारी और मवेशियों के पेयजल का आधार रायपुर।…
राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : मुख्यमंत्री साय

राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी…

Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा रही कांग्रेस अब देश के संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने पर आमादा 00…
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ…

Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी मन की बात की 138वीं कड़ी 00 प्रधानमंत्री मोदी ने की छत्तीसगढ़ के…