• 15/02/2024

Naxal Attack: पुलिस कैम्प पर नक्सलियों का बड़ा हमला, बड़ी संख्या में UBGL दागे, कैम्प खुलते ही पहले दिन वारदात

Naxal Attack: पुलिस कैम्प पर नक्सलियों का बड़ा हमला, बड़ी संख्या में UBGL दागे, कैम्प खुलते ही पहले दिन वारदात
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया है। इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर बड़ी संख्या में यूबीजीएल दागे। मोर्चा संभालते हुए जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद माओवादी मौके से भाग खड़े हुए। इस हमले में किसी भी जवान के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मामला बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गुण्डम इलाके का है। यहां फोर्स ने आज ही एक नया कैंप खोला है। इसकी जानकारी लगते ही माओवादियों ने कैंप पर हमला बोल दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है। मौके से जवानों ने 5-5 किलो के 6 IED बरामद किया है।

आपको बता दे इससे कुछ दिन पहले टेकलगुडम में भी पुलिस ने नया कैम्प स्थापित किया था। यहां भी माओवादियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए थे और कई जवान घायल हुए थे जिन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया था। वहीं जवाबी कार्रवाई में 2 नक्सली भी मारे गए थे।

Related post

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…
मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त 2026- मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…
छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और माइनिंग में ₹13,800 करोड़ से ज्यादा के MoU

छत्तीसगढ़ में निवेश की बड़ी छलांग, ग्रीन स्टील और…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त. छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने के संकेत हैं. राजधानी रायपुर में आयोजित पांचवें दो…