• 08/09/2023

मोदी सरकार में 7 लाख करोड़ का घोटाला, CAG रिपोर्ट के हवाले से खड़गे का आरोप

मोदी सरकार में 7 लाख करोड़ का घोटाला, CAG रिपोर्ट के हवाले से खड़गे का आरोप
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के गढ़ में आज कांग्रेस ने भरोसे के सम्मेलन के जरिए विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। खड़गे ने मोदी सरकार पर केन्द्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

खड़गे ने कहा कि जब रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ उसी दिन पार्टी के लोगों के यहां ईडी का छापा डाला गया। ये छापे कांग्रेस के लोगों को डराने के लिए मारा गया। लेकिन छत्‍तीसगढ़ के लोग डरने वाले नहीं है। अगर हम कांग्रेस के लोग डरते तो इंदिरा गांधी, राजीव गांधी अपनी जान नहीं देते।

खड़गे ने केन्द्र सरकार पर 7 लाख करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगया है। उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में 7 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा के घोटाले हुए हैं। हमको डराते हैं। टूजी, कोल तो हो गया.. तुम अपना बताओ.. ये 7 लाख करोड़ के घोटाले कहां से हो गए। सीएजी भी हमारे नहीं हैं।

इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव सबसे पिछले जिले में आता था। चिटफंड कंपनी के नाम पर यहां के लोगों को ठगने का काम किया गया। लेकिन हमारी सरकार ने लोगों को उनका पैसा दिलवाया।

Related post

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड…

Spread the loveएक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड 00 मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में…
मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय…

Spread the loveअब फोन आधारित शिक्षण से पूरे जिले के बच्चों को मिलेगा गणित सीखने का अवसर फरसाबहार में मिली सफलता…
उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन…

Spread the love त्वरित पहल से आवागमन और व्यवसाय दोनों को मिली नई दिशा कवर्धा। संवेदनशील जनसेवा और त्वरित समाधान की मिसाल…