• 20/06/2026

CG – खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम, हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने उठाया ये बड़ा कदम…..

CG – खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम, हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने उठाया ये बड़ा कदम…..
Spread the love

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक खड़े ट्रक से टकराने के कारण बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। यह घटना प्रतापपुर थाना इलाके में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह ट्रक ड्राइवर की बड़ी लापरवाही रही। आरोपी ड्राइवर ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर ट्रक को सड़क पर ही लावारिस छोड़कर फरार हो गया। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे चार युवक सड़क पर खड़े इस ट्रक से सीधे जा टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

हादसे की खबर फैलते ही शिवपुर इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना स्थल पर इकट्ठा होकर जमकर हंगामा किया और ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामला शांत कराते हुए जांच में जुट गई।

Related post

NEET UG 2026 का री-एग्जाम कल, छत्तीसगढ़ के 20 हजार छात्र होंगे शामिल, राज्य के 19 शहरों में बनाए गए 127 परीक्षा केंद्र

NEET UG 2026 का री-एग्जाम कल, छत्तीसगढ़ के 20…

Spread the loveरायपुर।राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) के री-एग्जाम का आयोजन कल किया जाएगा। परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़…
अब जेल में बंद छात्र भी देंगे NEET-री की परीक्षा, हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

अब जेल में बंद छात्र भी देंगे NEET-री की…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NEET-री परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए रायपुर सेंट्रल जेल में बंद…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत…

Spread the loveयोग फॉर हेल्दी एजिंग: स्वस्थ और सक्रिय जीवन की दिशा में एक कदम रायपुर। भारत में प्राचीन काल से…