• 21/08/2024

गैंगरेप: 10 से ज्यादा लोगों ने छत्तीसगढ़ में महिला के साथ की दरिंदगी, मचा हड़कंप

गैंगरेप: 10 से ज्यादा लोगों ने छत्तीसगढ़ में महिला के साथ की दरिंदगी, मचा हड़कंप
Spread the love

महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप जैसी वारदातों को लेकर देश भर में गुस्सा है। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ में एक महिला से दरिंदगी का रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। महिला के साथ 10 से ज्यादा लोगों ने गैंगरेप किया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बलात्कार करने वालों की संख्या 17 बताई जा रही है। 5 घंटे से ज्यादा समय तक दरिंदे महिला का शरीर नोचते रहे और यह शर्मनाक घटना भाई-बहन के पवित्र त्योहार राखी के दिन की है।

मामला रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय आदिवासी महिला सोमवार की रात मेला देखकर अपने एक परिचित के साथ वापस लौट रही थी। उसी दौरान रास्ते में उसके साथ गैंगरेप किया गया।

एक दर्जन से ज्यादा दरिंदे 5 घंटे तक महिला के साथ दरिंदगी करते रहे। जैसे-तैसे महिला अपने घर पहुंची और मंगलवार को पुसौर थाना में शिकायत कर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70 (1), 351 (2) के तहत अपराध दर्ज लिया। महिला के साथ गैंगरेप की वारदात से हड़कंप मच गया। एसपी दिव्यांग पटेल सहित तमाम आला अधिकारी पुसौर थाना पहुंच गए।

मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड में लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड…

Spread the loveरायपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्करों को…
किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर लगाए ये आरोप

किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक…

Spread the loveरायगढ़। जिले से किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां केलो परियोजना के तहत खेत…
कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी

कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा…