• 27/08/2024

जुआ 1.98 लाख या 2 करोड़ का? रसूखदार जुआरियों का नाम और फोटो क्यों छुपा रही पुलिस, किसका है दबाव, जानें कौन हैं वो

जुआ 1.98 लाख या 2 करोड़ का? रसूखदार जुआरियों का नाम और फोटो क्यों छुपा रही पुलिस, किसका है दबाव, जानें कौन हैं वो
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में स्थित नामचीन होटल बेबीलॉन कैपिटल में पुलिस द्वारा जुआरियों के खिलाफ की गई कार्रवाई विवादों में घिर गई है। पुलिस ने बीती रात छापा मारकर होटल के कमरा नंबर 115 से 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक जुआरियों से महज 1.98 लाख रुपये और ताश पत्ती ही बरामद हुई है। मामले में पुलिस ने होटल के मालिक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच किए जाने की जानकारी दी है।

पुलिस ने बकायदा प्रेस नोट जारी कर अपनी इस कार्रवाई के लिए खुद की तो पीठ थपथपा ली। लेकिन छोटे-मोटे जुआरियों और सटोरियों की तस्वीरें खिंचवाकर नाम पते सहित जारी करने वाली पुलिस ने इन जुआरियां की तस्वीर तो छोड़िए ना नाम बताया और ना ही पता। ऐसे में सवाल यह है कि पुलिस ने इनका नाम और फोटो क्यों जारी नहीं किया? आखिर पुलिस पर किसका दबाव था?

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जिन जुआरियों पर कार्रवाई की है वे बेहद रसूखदार हैं। सत्ता में कोई भी पार्टी रहे लेकिन तूती उन्हीं  की बोलती है। सूत्रों के मुताबिक बड़े सर्राफा कारोबारी, जिनका टर्न ओवर करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों में है।

जब इतने रसूखदार ताश की पत्ती लेकर बैठते हैं तो लाख दो लाख नहीं बल्कि 10-10, 20-20 लाख से ज्यादा के नोटों की गड्डियां साथ में होती है। तब जाकर वे दांव लगाते हैं। अगर एक जुआरी कम से कम 10 से 20 लाख रुपये भी लेकर बैठा होगा तो ये रकम डेढ़ से 2 करोड़ के आसपास पहुंच जाती है।

लेकिन छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने जुआरियों के पास से जो रकम की बरामदगी बताई है वो पूरी 2 लाख भी नहीं है। बल्कि 1 लाख 98 हजार है। इस लिहाज से एक-एक जुआरी के पास औसतन महज 19 हजार रुपये ही थे। जानकारों के मुताबिक इससे ज्यादा रकम तो पेड़ और झुरमुट में बैठकर जुआं खेलने वाले लेकर बैठते हैं।

VVIP रोड के सबसे महंगे होटलो में से एक है बेबीलॉन

वीआईपी रोड में स्थित यह आलीशान होटल आम लोगों की पहुंच से काफी दूर है। यह होटल इतना महंगा है कि इसमें केवल बड़े रईश ही रुक सकते हैं। अगर आप इसमें एक कमरा बुक कराते हैं तो कम से कम साढ़े चार हजार रुपये के साथ ही 18 फीसदी जीएसटी और सर्विस टैक्स अलग से लिए जाते हैं।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…