• 04/09/2024

Video: अजब छत्तीसगढ़ के गजब अफसर, शिक्षक नियुक्ति की मांग के बदले DEO ने दी जेल भेजने की धमकी, रोते हुए बाहर आईं छात्राएं

Video: अजब छत्तीसगढ़ के गजब अफसर, शिक्षक नियुक्ति की मांग के बदले DEO ने दी जेल भेजने की धमकी, रोते हुए बाहर आईं छात्राएं
Spread the love

एक तरफ सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आरटीई, मध्यान्ह भोजन देने योजना चला रही है। वहीं दूसरी तरफ कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं जो सरकार के अच्छे इरादों में पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले का है। यहां के एक स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, जिसकी वजह से 12 वीं की कुछ छात्राएं जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों की नियुक्ति के लिए गुहार लगाने गई थी। लेकिन अपने बच्चों को कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाने और सरकार से मोटी तन्ख्वाह लेकर एसी दफ्तर में बैठने वाले अधिकारी को ये बात नागवार गुजर गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने न सिर्फ छात्राओं से दुर्व्यव्हार किया बल्कि उन्हें फटकार लगाते हुए जेल भेजने की धमकी तक दे डाली। जिसके बाद छात्राएं रोते हुए बाहर आ गई।

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम आलीवार के हाई स्कूल को दो साल पहले सरकार ने अपग्रेड करते हुए हायर सेकेंडरी कर दिया था। लेकिन स्कूल में शिक्षकों की पोस्टिंग नहीं की गई और 11 वीं व 12 वीं की कक्षाएं शुरू कर दी गई। शिक्षक नहीं होने की वजह से बच्चे स्कूल जाते और फिर बगैर पढ़े ही वापस घर लौट आते। 11 वीं पास करने के बाद ये बच्चे 12वीं बोर्ड पहुंच गए हैं।

ऐसे में ये बच्चे शिक्षकों की मांग को लेकर कलेक्टर के पास पहुंच गए। कलेक्टर ने उन्हें डीईओ के पास भेज दिया। जहां उन बच्चों ने डीईओ को आवेदन सौंपा। आवेदन देखकर डीईओ साहब भड़क गए और छात्राओं को जेल भेजने तक की धमकी दे डाली।

कक्षा 12वीं बायो की छात्रा आरती साहू ने रोते हुए मीडिया को बताया कि डीईओ ने ज्ञापन देखकर कहा कि बहस मत करो यहां से जाओ। आवेदन में यह सब लिखने किसने सिखाया है। जिंदगी भर जेल की हवा खाओगे तो समझ आएगा। इसके बाद छात्राएं रोते हुए बाहर निकल गई।

जाहिर है डीईओ साहब को इन बेटियों के चेहरे में अपने बच्चे नजर नहीं आए होंगे, शायद इसलिए अपनी नाकामी को छिपाने उन्होंने छात्राओं को जेल भेजने की धमकी तक दे डाली।

Related post

बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में जल्द ही 1235 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के…
छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट…

Spread the love00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल…
एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि…

Spread the love00 2 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगी शामिल…