• 12/05/2025

13 की मौत: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, सड़क पर बिखर गए शव, 13 की मौत, 12 घायल

13 की मौत: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, सड़क पर बिखर गए शव, 13 की मौत, 12 घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायपुर में रविवार देर रात माजदा गाड़ी और ट्रेलर में भिड़ंत होने से 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 के घायल होने की जानकारी है। सभी घायलों को इलाज के लिए प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल अंबेडकर में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 10 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। सभी एक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

विधानसभा थाना क्षेत्र के चटौद में रहने वाले लोग स्वराज माजदा में सवार होकर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बनारसी गए हुए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बलौदाबाजार रोड में सारागांव के पास एक ट्रेलर गाड़ी के साथ माजदा की भिड़ंत हो गई।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। जिसमें कि छोटे बच्चे भी शामिल थे। हादसे के बाद चारों तरफ चीफ पुकार मच गई। सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। घायलों को इलाज के लिए राजधानी के अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर गौरव सिंह भी अस्पताल में पहुंचे।

 

Related post

CG : नए विधानसभा भवन में गिरी फॉल्स सीलिंग,करोड़ों के निर्माण पर उठे सवाल

CG : नए विधानसभा भवन में गिरी फॉल्स सीलिंग,करोड़ों…

Spread the love रायपुर । छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था…
Electricity New Rates: अगस्त से बदलेगा बिजली बिल का हिसाब, देखें नई प्रति यूनिट दरें और पूरा टैरिफ

Electricity New Rates: अगस्त से बदलेगा बिजली बिल का…

Spread the love रायपुर: जून माह में देरी से हुई बिजली मीटर रीडिंग के कारण बढ़े बिल से परेशान उपभोक्ताओं को अब…
1 अगस्त से नया नियम लागू – छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों को पहले जमा करना होगा बिजली बिल

1 अगस्त से नया नियम लागू – छत्तीसगढ़ के…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों के बिजली भुगतान नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी…