• 15/08/2024

15 अगस्त पर अस्पताल में बंट रहा था चिकन-चावल, हिंदू संगठनों ने थाने में की शिकायत

15 अगस्त पर अस्पताल में बंट रहा था चिकन-चावल, हिंदू संगठनों ने थाने में की शिकायत
Spread the love

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अस्पताल में नॉनवेज बांटने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन की माने तो बिना अनुमति के बाहरी व्यक्ति ने नॉनवेज बंटवाया है। जिसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।हिंदू संगठन ने मामले पर आपत्ति दर्ज की है, जबकि जिला चिकित्सा अधिकारी ने पूरे मामले पर संज्ञान लिया है।

 

 

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन शासन-प्रशासन द्वारा मांस मदिरा के उपयोग को लेकर गाइडलाइन जारी है। बावजूद गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला चिकित्सालय में एक समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा अपनी निजी मारुति वैन में मटन बिरयानी व चिकन की सब्जी बनाकर वहां भर्ती मरीजों एवं परिजनों को परोसा गया। तात्कालिक रूप से सुबह-सुबह कुछ मरीजों एवं उनके परिजनों के द्वारा इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए वीडियो को वायरल कर दिया।

 

 

हिंदू संगठनों का कहना है कि आज के दिन प्रत्येक पशु-पक्षियों को भी परेशान ना किया जाए। गाइडलाइन जारी की गई है, बावजूद एक समुदाय विशेष के द्वारा संविधान के साथ छेड़छाड़ करते हुए हिंदू समाज को दूषित करने का काम कर रहे हैं। प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस पर कड़ी कार्रवाई करें अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

Related post

CG Police Transfer:बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिसकर्मियों के तबादले

CG Police Transfer:बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिसकर्मियों…

Spread the loveबिलासपुर। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर…
CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…