• 02/07/2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से रवि कुमार की समस्या का त्वरित समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से रवि कुमार की समस्या का त्वरित समाधान
Spread the love

राशन कार्ड की त्रुटि दूर होने से फिर मिलने लगा राशन

रायपुर। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इसी दिशा में नागरिकों और शासन-प्रशासन के बीच एक भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है, जहां प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेमरा निवासी रवि कुमार बर्मन को राशन कार्ड में तकनीकी त्रुटि के कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 15 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले की जांच की। जांच में राशन कार्ड में तकनीकी त्रुटि पाए जाने पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसका संशोधन किया गया। इसके बाद राशन कार्ड पुनः सक्रिय हो गया, जिससे बर्मन को फिर से नियमित रूप से राशन मिलने लगा। साथ ही वे अन्य पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।
समस्या के शीघ्र निराकरण से संतुष्ट रवि कुमार बर्मन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करने वाले शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनकर लोगों का विश्वास जीत रही है।

 

Related post

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती

700 पदों पर जल्द शुरू होगी सहायक प्राध्यापकों की…

Spread the love सीजीपीएससी  के माध्यम से होगी भर्ती रायपुर-राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की…
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, सहकारिता को नई दिशा देने जुटेंगे प्रदेशभर के प्रतिनिधि रायपुर–मुख्यमंत्री  विष्णु देव…
एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा…

Spread the loveएआई मिशन के जरिए युवाओं को कौशल, रोजगार और नवाचार के मिलेंगे नए अवसर शासन-प्रशासन को अधिक दक्ष, पारदर्शी…