• 13/01/2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा, सुकमा और कोण्डागांव के दौरे पर, विभिन्न विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन, कोण्डागांव में रोड शो में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा, सुकमा और कोण्डागांव के दौरे पर, विभिन्न विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन, कोण्डागांव में रोड शो में होंगे शामिल
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 13 जनवरी सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली, सुकमा एवं कोण्डागांव के दौरे पर रहेंगेे। मुख्यमंत्री इस दौरान तीनों जिलों में वृहद पैमाने पर विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से सुबह 10.05 बजे हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा जिले के बड़ेबचेली जाएंगे और वहां पूर्वान्ह 11.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.40 बजे सुकमा जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां मिनीस्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात अपरान्ह 3 बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां रोड शो में शामिल होने के पश्चात स्टेडियम ग्राउंड विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव से शाम 5.15 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर लौट आएंगे।

Related post

गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास

गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन…

Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8…
LPG सिलेंडर से लेकर FD समेत 6 नियमों में आज से हुए बड़े बदलाव, जानिए किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

LPG सिलेंडर से लेकर FD समेत 6 नियमों में…

Spread the love1st Octobe Rule Changer:  हर महीने की पहली तारीख आम लोगों के लिए कई बदलाव लेकर आती है। 1…
BREAKING:महानदी जल विवाद पर दिल्ली में हाईलेवल बैठक आज,अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक,CM साय और मोहन माझी होंगे शामिल

BREAKING:महानदी जल विवाद पर दिल्ली में हाईलेवल बैठक आज,अमित…

Spread the loveरायपुर- महानदी जल विवाद को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित…