• 03/10/2023

बच्चा बेचने का गिरोह पकड़ाया, फर्जी डॉक्टर सहित 5 महिलाएं गिरफ्तार, नवजात को 5 लाख में बेचा था

बच्चा बेचने का गिरोह पकड़ाया, फर्जी डॉक्टर सहित 5 महिलाएं गिरफ्तार, नवजात को 5 लाख में बेचा था
Spread the love

मुंबई में बच्चा बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिललाओ पर बच्चो को 5 लाख रुपए में बच्चा बेचने का आरोप है।

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि ट्राम्बे में एक फर्जी नर्सिंग होम की सूचना मिली थी और परिसर में एक महिला को बगैर दस्तावेजों के 5 लाख रुपए में एक बच्चा बेचा गया।

पुलिस के मुताबिक सूचना पर दबिश देकर दो महिलाओं को पकड़ा गया और उनके पास से एक बच्चे को बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने चार अन्य महिलाओं के रैकेट में शामिल होने की जानकारी दी गई। इन महिलाओं में एक फर्जी डॉक्टर भी शामिल है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में एक पर इस तरह के 6 मामले पहले से दर्ज हैं।

इन महिलाओं को धारा 370 (व्यक्तियों की तस्करी) और भारतीय दंड संहिता, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम और महाराष्ट्र मेडिकल प्रैक्टिशनर अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्राविधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Related post

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से…

Spread the loveबाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक आयोजन…
चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला, कच्ची चीनी के आयात नियम बदले

चीनी की बढ़ती कीमतों पर केंद्र का बड़ा फैसला,…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों…