• 01/05/2024

सनकी टीचर का टॉर्चर: लात-घूसे और डंडे से पीट-पीटकर मासूम को कर दिया बेहोश

सनकी टीचर का टॉर्चर: लात-घूसे और डंडे से पीट-पीटकर मासूम को कर दिया बेहोश
Spread the love

पटना में एक टीचर ने 5 साल के छात्र को बेरहमी से पीटा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कोचिंग क्लास में पढ़ाई ना करने पर शिक्षक ने बच्चे को पहले तो डंडे से मारा। मारते-मारते डंडा टूट गया तो उसे पलटाकर दूसरी तरफ से मारा । इसके बाद लात-घूंसे भी बरसाए।

पिटाई के दौरान बच्चा जमीन पर गिर गया लेकिन शिक्षक का दिल नहीं पसीजा। वह उसे लात-घूंसे,थप्पड़ से लगातार पीटता रहा। इस दौरान बच्चा चीखता रहा और छोड़ने की मिन्नतें करता रहा। लेकिन शिक्षक नहीं माना,उसने इतना मारा कि बच्चा बेहोश हो गया।

बच्चा अस्पताल में भर्ती

यह मामला बिहार की राजधानी पटना में धनरूआ के वीर ओरियारा के जया क्लासेस कोचिंग संस्थान का है। जहां पर मासूम को बेरहमी से पीटा गया है। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है।बच्चा टीचर से छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन उसने बच्चे की एक न सुनी। यहां तक की उसको जमीन पर लगातार गसीटता रहा।

परिजनों ने शिक्षक को पीटा

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने कोचिंग के शिक्षक की जमकर पिटाई की। विडियो को देखने के बाद उस कोचिंग में पढ़ने वाले पूरे मोहल्ले के बच्चे और अभिभावक दहशत में थे।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…