• 30/03/2024

सेंट्रल जेल में दो गुटों के बीच झड़प, कैदियों ने चाकू और छड़ से किया एक दूसरे को घायल

सेंट्रल जेल में दो गुटों के बीच झड़प, कैदियों ने चाकू और छड़ से किया एक दूसरे को घायल

Follow us on Google News

बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच गैंगवार का मामला सामने आया है। यहां होली के पहले ही दो गुटों के कैदियों ने एक दूसरे पर चम्मच और छड़ से हमला किया था।इन कैदियों ने चम्मच को चाकू की तरह तैयार करके एक दूसरे पर जानलेवा हमले का प्रयास किया।

दरअसल, ये घटना बिलासपुर सेंट्रल जेल की है। दो गुटों के कैदियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया,ये विवाद बाद में मारपीट में तब्दील हो गया, जिसमें कई कैदी घायल हुए थे।

दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई

बिलासपुर सेंट्रल जेल में दो गुटों में विवाद हुआ।दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।जेल में बंद अपराधी जेल के भीतर चम्मच और छड़ को घिसकर हथियार बनाकर छिपाकर रखे थे। इस दौरान कई कैदी घायल हो गए।सभी का उपचार कराया गया।