• 30/09/2022

CG Politics: आरक्षण के मुद्दे पर CM भूपेश ने पूछा BJP का स्टैंड, जेपी नड्डा को बताया रबर स्टैंप

CG Politics: आरक्षण के मुद्दे पर CM भूपेश ने पूछा BJP का स्टैंड, जेपी नड्डा को बताया रबर स्टैंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर निशाना साधा है. भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में पता ही नहीं चला कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष दोबारा बन गए. वहीं कांग्रेस के चुनाव को लेकर कहा कि शाम तक इंतजार करना पड़ेगा, सबके मन में कौतूहल का विषय है. उन्होंने कहा कि शाम तक क्लियर हो जाएगा कि कौन-कौन मैदान में बचते हैं. यह देखने वाली बात है.

वहीं आरक्षण को लेकर बीजेपी पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि आरक्षण के मामले में भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र रहा है. भारत सरकार द्वारा जो चिट्ठी आई थी उसको दबाकर रखा गया था. आदिवासी आंदोलन किए 2011 में जब आंदोलन किया गया तब उसको 58% किया गया. 2012 के बाद सीएस की कमेटी बनाई गई केवल से लेकर कोर्ट से काम चलाते रहे. उन्होंने कहा कि कभी तो कभी इसकी सुनवाई तो होग. 12 से लेकर 18 तक उनको मौका मिला था उस दिशा में उन लोगों ने क्या कार्रवाई की.

भूपेश बघेल ने कहा कि जिसका जो हक है वह लोगों को मिलना चाहिए, इसके हम पक्षधर हैं. उसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं. जितनी जनसंख्या है उसके हिसाब से लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए. हमारे द्वारा प्रयास किया जा रहा है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने क्या प्रयास किया, स्टे लेकर बैठे रहे. भारतीय जनता पार्टी यह बताएं वह क्या चाहते हैं उसका स्टैंड क्या है? आरक्षण के मामले पर वह पहले क्लियर करें 58% के पक्ष में है या जो जनसंख्या है जातियों की उसके हिसाब से मिले उस पर स्टैंड क्या है, वह क्लियर?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पपर पलटवार किया है. सीएम ने कहा कि इस बार का नड्डा जी यह बताएं कि कब दोबारा वहां अध्यक्ष बन गए, रबर स्टैंप के अलावा कुछ है क्या? वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के पोस्टर फाड़े जाने पर सीएम ने कहा कि इसकी पूरी संभावना है कि बीजेपी और उससे जुड़े संगठन है, वह लोग राहुल गांधी के पदयात्रा को जो लोकप्रियता मिल रही है, उसको बाधित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. इसकी पूरी संभावना है.

रोड सेफ्टी मैच पर पूर्व मंत्री द्वारा सवाल उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 साल मौका मिला सबको खराब करके दिया गया है. उनके (बीजेपी) शासनकाल में सरगुजा और रायगढ़ क्षेत्र पूरा खराब मिला था. उन्होंने कहा कि बस्तर में रोडों की हालत सुधारी है, लगातार उस दिशा में काम हो रहा है. सड़कों की हालत बहुत जल्दी अच्छी होगी.

2 अक्टूबर को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत किए जाने पर सीएम ने कहा कि गौठान शुरू किए थे जो लोग मजाक उड़ाते थे, गाय की राजनीति करने वाले लोग गोबर को राजकीय चिन्ह बनाने की बात करते थे. 10,000 हजार से अधिक पंचायतों में उसके लिए स्वीकृति मिल गई है. कुछ जो जमीन है उस पर रूलर इंडस्ट्रियल पार्क खोला जाएगा. उन्होंने कहा कि काम गौठान में संचालित किया जा रहा है. गांव में ज्यादा ज्यादा रोजगार मिल सके इस दिशा में सरकार काम कर रही है. उत्पादन के साथ विक्रय की भी व्यवस्था हमारे द्वारा किया जा रहा है. सभी जिला मुख्यालयों में सी मार्ट खोला गया है, उसका अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. ज्यादा से ज्यादा रोजगार लोगों को कैसे मिले इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है.

Related post

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच,…

Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिला आमंत्रण मुख्यमंत्री  साय ने…
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की भविष्य की जरूरतों…
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, परिवार को मिला इंसाफ

नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल…

Spread the loveमेरठ। उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने दोषी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को मृत्युदंड…