• 29/03/2025

CM साय ने बांटा सौगात-ए-मोदी, 500 जरूरतमंद महिलाओं को मिला उपहार

CM साय ने बांटा सौगात-ए-मोदी, 500 जरूरतमंद महिलाओं को मिला उपहार
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की जरूरतमंद बहनों को सौगातें भेंट कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुख्यमंत्री श्री साय ने गरीब महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए जिसमें लेडीज़ सूट का कपड़ा, सेवइयां, खजूर और मिठाइयां शामिल थीं। मुख्यमंत्री साय ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का प्रतीक है।

डॉ. सलीम राज ने बताया कि इसके पहले रायपुर में अल्प संख्यक मोर्चे और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 500 महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, एम. इकबाल, संजय श्रीवास्तव, शाहिद खान, रजिया खान, आबिदा खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related post

BREAKING : राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

BREAKING : राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में लगी भीषण…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल…
Rule Change : LPG से लेकर बैंकिंग, रेलवे और GST तक, 1 अगस्त से बदलने वाले हैं ये नियम, जानें कितना पड़ेगा असर

Rule Change : LPG से लेकर बैंकिंग, रेलवे और…

Spread the loveनई दिल्ली। 1st August Rule Change : जुलाई का महीना समाप्त होने के साथ ही 1 अगस्त से आम लोगों और…
मुनगा बनेगा सुपोषित छत्तीसगढ़ का आधार : राजवाड़े

मुनगा बनेगा सुपोषित छत्तीसगढ़ का आधार : राजवाड़े

Spread the love00 घर-घर मुनगा, हर आंगन मुनगा अभियान रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी रजवाड़े ने प्रदेशवासियों से वर्षा…