• 15/11/2025

आज इन दो जिलों के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज इन दो जिलों के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Spread the love

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर और बिलासपुर जिले के दौरे पर जाएंगे। जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका कार्यक्रम इस प्रकार है।

सीएम साय सुबह 10:30 बजे राजधानी से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 11:40 बजे जगदलपुर में आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं 12:50 को जगदलपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और 02:25 को बिलासपुर कोनी में बने नए संभागीय आयुक्त कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद 02:45 बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा और समाज प्रमुखों से चर्चा करेंगे। शाम 04:45 को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 04:50 को बिलासपुर पुराना बस स्टैंड में वन्देमातरम उद्यान का अनावरण और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार का सम्मान करेंगे।

इसके बाद सीएम साय शाम 05:20 को साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर 06:00 भी न्यू सर्किट हाउस बिलासपुर में विश्राम करने के बाद 07:45 लाल बहादुर शास्त्री ग्राउंड में आयोजित राउत नाच महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और  रात 08:40 को कार द्वारा बिलासपुर से रायपुर पहुंचेंगे।

Related post

Weather Today : छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत! बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Weather Today : छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत!…

Spread the loveरायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है.…
नवा रायपुर में 200 एकड़ में विकसित की जा रही आधुनिक मेडिसिटी और फार्मा पार्क

नवा रायपुर में 200 एकड़ में विकसित की जा…

Spread the love छत्तीसगढ़ मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल बोले – बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल बोले – बरसात के…

Spread the loveरायपुर.  बरसात के बाद सड़कों, पुल-पुलियों और भवनों के निर्माण को रफ्तार देने की पूरी तैयारी है। लोक निर्माण…