• 10/11/2025

सीएम साय का दो दिवसीय गुजरात दौरा: नए शासकीय हैंगर का किया लोकार्पण, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

सीएम साय का दो दिवसीय गुजरात दौरा: नए शासकीय हैंगर का किया लोकार्पण, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। सीएम साय ने गुजरात रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर नए शासकीय हैंगर का लोकार्पण किया। इसके बाद सीएम साय इसी हैंगर से गुजरात दौरे पर गए, सीएम साय ने कहा- गुजरात में इन्वेस्टर कनेक्ट मीट कार्यक्रम और केवड़िया में स्टैचू ऑफ यूनिटी देखने के साथ भारत पर्व 2025 में शामिल रहूंगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर, माना कैम्प के समीप स्टेट हैंगर के नियमित परिचालन का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय अपने गुजरात प्रवास हेतु इसी हैंगर से रवाना हुए। स्टेट हैंगर के प्रारम्भ होने से राज्य में विशेष विमान द्वारा वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएँ अब और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो जाएगी।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा
इस पहल से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा भी समाप्त होगी। उल्लेखनीय है कि, स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया था। इसके परिचालन के लिए आवश्यक डीजीसीए (DGCA) और बीसीएएस (BCAS) की विभिन्न अनुमतियाँ हाल ही में 31 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुईं है।

वीवीआईपी मूवमेंट से नहीं होगी यात्रियों को परेशानी
अनुमतियां मिलने के पश्चात अब हैंगर का नियमित परिचालन आरम्भ किया गया है। नवनिर्मित स्टेट हैंगर को टैक्सी वे ‘E’ के माध्यम से एयरपोर्ट रनवे से जोड़ा गया है, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट अधिक सुगमता से हो सकेगा और एयरपोर्ट परिसर के भीतर अलग व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। राज्य शासन के स्वामित्व वाले विमान और हेलीकॉप्टरों के रखरखाव के लिए भी यह नया स्टेट हैंगर उपयोग में लाया जाएगा। इससे अब एयरपोर्ट परिसर के भीतर स्थित किराए के स्टेट हैंगर पर निर्भरता समाप्त होगी।

गुजरात सरकार की योजनाओं को देखेंगे सीएम साय
सीएम विष्णुदेव साय गुजरात के सीएम से मुलाकात करेंगे। जहां पर सीएम साय गुजरात सरकार की योजनाओं को देखेंगे। साथ ही डैशबोर्ड जन शिकायत सिस्टम और गुजरात इन्वेस्टमेंट पॉलिसी को जानेंगे। इसके अलावा सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज जाएंगे। इसके बाद वे भारत पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे।

CM इन्वेस्टर्स कनेक्ट में होंगे शामिल
सीएम साय साबरमती रिवरफ्रंट जाएंगे और लंच करेंगे। वहीं इसके बाद सीएम साय एकता प्रकाश पर्व में भी शामिल होंगे और केवड़िया में रात्रि विश्राम करेंगे। 11 नवंबर को CM इन्वेस्टर्स कनेक्ट में शामिल होंगे। इस दौरान गुजरात के उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा करेंगे।

Related post

आज का पंचांग 10 जुलाई 2026: योगिनी एकादशी आज, जानें योग, पारण का समय और राहुकाल

आज का पंचांग 10 जुलाई 2026: योगिनी एकादशी आज,…

Spread the loveAaj Ka Panchang 10 July 2026(आज का पंचांग 10 जुलाई 2026): आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि…
आज का राशिफल, 10 जुलाई 2026: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल, 10 जुलाई 2026: शुक्रवार को मां…

Spread the love Aaj Ka Rashifal, 10 July 2026: हिंदू धर्म में यह दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास माना…
छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान: मंत्री राजेश अग्रवाल

छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के…