- 13/07/2024
कैबिनेट सहित अयोध्या के लिए रवाना हुए CM विष्णुदेव, बेर सहित भांचा राम को भेंट करेंगे ये उपहार


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रीमंडल के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। वो अपने साथ माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से रामलला के लिए बेर फल की टोकरी ले जा रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रामलला को विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट करेंगे।
अयोध्या रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अयोध्या में प्रभु श्रीराम के चरणों में बेर, महुआ का फल और शबरी का जल प्रसाद के रूप में अर्पित करूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना करेंगे।