• 21/10/2024

लोहारडीह हत्याकांड में नहीं थम रही सियासत, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन.. भूपेश बघेल समेत कई दिग्गजों ने डिप्टी CM का कार्यालय घेरा

लोहारडीह हत्याकांड में नहीं थम रही सियासत, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन.. भूपेश बघेल समेत कई दिग्गजों ने डिप्टी CM का कार्यालय घेरा
Spread the love

कवर्धा के लोहारीडीह हत्याकांड मामले में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस ने कवर्धा के गांधी मैदान में हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में PCC चीफ दीपक बैज और पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

बता दें कि लोहारीडीही पीड़ितों को न्याय दिलाने सहित कई मुद्दों को लेकर ये प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करते हुए डिप्टी सीएम कार्यालय का घेराव करने पहुंची।

इसे भी पढ़ें: लेह लद्दाख में शहीद जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, राज्य में शोक का माहौल

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरीकेड तोड़ आगे बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी भी देखने को मिली। इस दौरान PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मामले को दबाने की कोशिश की। शिवप्रसाद साहू की मौत को आत्महत्या बताया गया। जबकि उनकी बेटी लगातार कहती रही कि उनके पिता की हत्या हुई है।

Related post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और संकल्प का प्रेरक उदाहरण : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रनिष्ठा, त्याग और…

Spread the loveरायपुर: देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, प्रखर शिक्षाविद्  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती…
सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

सहकारिता बनेगी किसानों की समृद्धि का नया आधार –…

Spread the loveरायपुर: भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6…
समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा…

Spread the loveरायपुर: खेती में समय सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि किसान को बोआई से पहले खाद, बीज और ऋण समय…