• 08/06/2025

पुलिस थाना में चली गोली, कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पिस्टल जब्त, जानें पूरा मामला

पुलिस थाना में चली गोली, कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पिस्टल जब्त, जानें पूरा मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना में गोली चलने से हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता और पर्यटन मंडल के पूर्व सदस्य अंकित बागबारा को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शनिवार शाम का बताया जा रहा है। दरअसल कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा की 32 बोर पिस्टल का लाइसेंस समाप्त हो चुका था, जिसे जमा करने वह थाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी पिस्टल से अचानक जमीन पर गोली चल गई। घटना के बाद पुलिस ने प्रधान आरक्षक साहू की शिकायत पर अंकित के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अफसरों का कहना है कि थाने में गोली चलने की घटना की गहन जांच की जा रही है। गोली चलने का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल, आरोपी हिरासत में है और मामले की तफ्तीश जारी है।

Related post

Aaj Ka Panchang 17 June 2026: आज बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 17 June 2026: आज बन रहा…

Spread the loveAaj Ka Panchang 17 June 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 17 जून 2026, बुधवार का दिन है. आज ज्येष्ठ…
Aaj Ka Rashifal, 17 June 2026: बुधवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य…जाने अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 17 June 2026: बुधवार को चमकेगा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 17 June 2026 : आज 17 जून के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश जी…
जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति

जिले को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला…

Spread the loveदुर्ग। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन…