• 21/08/2024

ये क्या… बंद के दौरान SDM साहब पर ही सिपाहियों ने भांज दी लाठियां, और फिर.. देखिए Video

ये क्या… बंद के दौरान SDM साहब पर ही सिपाहियों ने भांज दी लाठियां, और फिर.. देखिए Video
Spread the love

भारत बंद का असर मिला जुला देखने को मिल रहा है। पटना में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। लाठीचार्ज के दौरान एक ऐसा वक्त भी आया जब स्थिति असहज हो गई। लाठीचार्ज कर रहे सिपाहियों ने SDM के ऊपर ही लाठी भांज दी। लेकिन जैसे ही सीनियर पुलिस अफसरों की नजर पड़ी तो उन्होंने जवान को अलग किया।

पिटने के बाद एसडीएम साहब भी तमतमा गए लेकिन जवानों ने एसडीएम से माफी मांगी और कहा कि गलती से हो गया। अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

एसडीएम की पहचान श्रीकांत कुंडली खंड के रूप में की गई है। भारत बंद के दौरान डाक बंगला चौराह पर डीजे लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को बल का इस्तेमाल करना पड़ा। इसी दौरान एसडीएम साहब ठेले पर चल रहे जेनरेटर को बंद करवा रहे थे। तभी कुछ जवान उन्हें प्रदर्शनकारी समझ बैठे और फिर क्या था.. एसडीएम साहब पर ही लाठी भांज दी।

गनीमत थी कि कुछ सीनियर अफसर वहां मौजूद थे जो एसडीएम साहब को पहचानते थे। उन्होंने सिपाहियों को रोक दिया। नहीं तो एसडीएम साहब का क्या होता?

Related post

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, अब नगदी में नहीं खरीद पाएंगे शराब, ऐसे करना होगा पेमेंट, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश…

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, अब…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश की कई प्रीमियम शराब दुकानों में निर्धारित कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेची जा रही है।…
CG – अंधविश्वास का खूनी खेल : जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार…

CG – अंधविश्वास का खूनी खेल : जादू-टोने के…

Spread the loveजगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास के चलते बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गीदम थाना क्षेत्र…
Train Cancelled: त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 13 और 14 सितंबर को रद्द रहेंगी कई यात्री ट्रेनें

Train Cancelled: त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों को…

Spread the loveरायपुर। Train Cancelled: उरकुरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है, जिसका असर रेल यातायात पर पड़ेगा।…