• 08/10/2024

एग्जिट पोल हुए फेल? हरियाणा के रुझान में BJP बहुमत की ओर, जानें जम्मू-कश्मीर में किसकी बन रही सरकार

एग्जिट पोल हुए फेल? हरियाणा के रुझान में BJP बहुमत की ओर, जानें जम्मू-कश्मीर में किसकी बन रही सरकार
Spread the love

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा से आ रहे रुझानों के मुताबिक कांग्रेस की उम्मीदों को झटका और बीजेपी राज्य में हैट्रिक लगाते नजर आ रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार करता हुआ दिख रहा है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 90-90 सीटें हैं। दोनों ही राज्यों में बहुमत के लिए 46 का जादूई आंकड़ा जरुरी है। हरियाणा में शुरुआती बढ़त के बाद कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस 36 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 48 सीटों पर आगे है। बीजेपी से गठबंधन तोड़कर अलग हुई जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) की भी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

उधर जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार करता हुआ नजर आ रहा है। जबकि बीजेपी 27, पीडीपी 5 और अन्य 10 सीटों पर आगे हैं।

आपको बता दें जम्मू-कश्मीर मे आर्टिकल 370 हटने के बाद यह पहला चुनाव है। इस वजह से देश के साथ ही पूरी दुनिया की नजर घाटी के रिजल्ट पर है।

Related post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार आर्थिक तंगी बनी थी इलाज…
सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन…
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल…

Spread the love00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और…