• 13/09/2024

ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष की याचिका कोर्ट ने की खारिज, तहखाने की छत पर होती रहेगी नमाज, मरम्मत पर लगाई रोक

ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष की याचिका कोर्ट ने की खारिज, तहखाने की छत पर होती रहेगी नमाज, मरम्मत पर लगाई रोक
Spread the love

वाराणसी में ज्ञानवापी के व्यास तहखाने की छत पर नमाज पढ़ने पर रोक नहीं लगेगी। वाराणसी कोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने तहखाने की मरम्मत कराने की अनुमति देने से भी इनकार कर दिया है। हालांकि, व्यास तहखाने में पूजा जारी रहेगी। मौजूदा वक्त में व्यास तहखाने की छत पर नमाज पढ़ी जाती है। और नीचे पूजा होती है।

हिंदू पक्ष ने याचिका में कहा था कि व्यास तहखाना बेहद पुराना है। उसकी छत और पिलर कमजोर हैं। नमाज पढ़ने वालों की भीड़ से छत को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में तहखाने की मरम्मत कराई जाए। और नमाजियों को छत पर जाने से रोका जाए। वहीं मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में कहा कि छत इतनी कमजोर नहीं है कि किसी के जाने से क्षतिग्रस्त हो जाए।

Related post

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, ऐसे हुआ हादसे का शिकार

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एक SECL कर्मी की नदी में डूबने…
मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत…
छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर।छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगते ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला…