• 13/11/2025

Crime : खून का रिश्ता हुआ शर्मसार! मूक-बधिर नातिन से दुष्कर्म करने वाले नाना को उम्रकैद

Crime : खून का रिश्ता हुआ शर्मसार! मूक-बधिर नातिन से दुष्कर्म करने वाले नाना को उम्रकैद
Spread the love

मुंगेली। फास्ट ट्रैक कोर्ट मुंगेली ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने रिश्ते के नाना मोहन जोशी (62 वर्ष) को अपनी ही मूक-बधिर नातिन से दुष्कर्म का दोषी पाया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सोम की अदालत ने आरोपी पर ₹2000 जुर्माना लगाया और पीड़िता के पुनर्वास के लिए ₹5 लाख क्षतिपूर्ति की अनुशंसा की है।

घटना 21 फरवरी 2024 की है। उस दिन पीड़िता घर पर अकेली थी, तभी आरोपी पानी मांगने के बहाने आया और दरवाजा बंद कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इशारों में अपने पति को घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

अभियोजन पक्ष ने पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी सिद्ध किया। अदालत ने कहा कि ऐसे अपराध समाज के लिए शर्मनाक हैं और कानून के सामने कोई रिश्ता मायने नहीं रखता।

Related post

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान,…

Spread the loveओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह और चिंगलेनसाना सिंह करेंगे टीमों की अगुवाई…
बरसात में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से संगीता पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार

बरसात में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम जनमन…

Spread the loveसेवा संकल्प अभियान-2026 कभी खपरैल की छत से टपकता था पानी, अब अपने पक्के मकान में सुरक्षित और सुकून…
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला…

Spread the loveसंक्रामक रोगों की पहचान, रोकथाम और वैक्सीन अनुसंधान को मिलेगी गति रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है…