• 28/02/2026

Crime : “ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Crime : “ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

बिलासपुर : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेण्ड्रा रोड स्थित आसमा सिटी में घेराबंदी कर हामिद अंसारी को पकड़ा। उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में अमन तिवारी और ईशांत सिंह मंडलोई का नाम सामने आया। ईशांत के मकान से 25 ग्राम गांजा, 4 चिलम और लाइटर बरामद किया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related post

10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम

10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या…

Spread the loveनई दिल्ली – आपके घर की रसोई में भी एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके…
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम

दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री…

Spread the loveनई दिल्ली- भारत का टोल सिस्टम बदल रहा है. FASTag से कैशलेस पेमेंट शुरू होने के बाद अब एक…
Aaj ka Panchang 24 November 2026: कार्तिक पूर्णिमा आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 24 November 2026: कार्तिक पूर्णिमा आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 24 November 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…