• 30/09/2023

42 कुत्तों के साथ रेप कर चुका है यह जाना-माना शख्स, दरिंदगी के बाद कर देता था हत्या

42 कुत्तों के साथ रेप कर चुका है यह जाना-माना शख्स, दरिंदगी के बाद कर देता था हत्या
Spread the love

मगरमच्छ एक्सपर्ट के रुप में विख्यात एक शख्स पर कुत्तों को यातनाएं देने, उनके साथ रेप करने और फिर उनकी बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। ए़डम रॉबर्ट कॉर्डन ब्रिटन नाम के इस शख्स ने कोर्ट में अपने ऊपर लगाए गए गंभीर आरोपों को कबूल कर लिया है। ब्रिटन ने अप्रैल 2022 में गिरफ्तारी से पहले तक42 से अधिक कुत्तों के साथ रेप करना, उऩ्हें यातना देना औऱ उनकी हत्या करने का अपराध स्वीकार किया। ब्रिटन के ऊपर 56 आरोप लगें हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटन ने ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन में अपने घर में साल 2014 से कई कुत्तों के साथ रेप किया। रिपोर्ट्स की माने तो 17 नवंबर 2020 से अप्रैल 2022 तक ब्रिटन ने 42 कुत्तो में से 39 की हत्या कर दी थी। वह इन कुत्तों को यातनाएं देने के लिए ही इंटरनेट के माध्यम से खरीदता था।

यही नहीं वह सोशल मीडिया में अपना नाम छिपाते हुए कुत्तों के साथ यौन शोषण करते हुए अपने वीडियो और तस्वीरों को शेयर किया करता था। उसने फेक अकाउंट के जरिए एक इन्क्रिप्टेड टेलीग्राम ग्रुप में इन वीडियो को पोस्ट करता था। वह इन कंटेट को ऐसे लोगों को शेयर करता था जो जानवरों के साथ दुर्व्यवहार और उनके साथ यौन संबंध बनाने की गतिविधियों में रुचि रखते थे।

पुलिस ने जब उसके घर में छापा मारा तो उसके घर से कंप्यूटर, हार्ड ड्राइव, कैमरे, मोबाइल फोन, सेक्स टॉय के अलावा क्षत विक्षत कुत्तों के शव और सिर पाए गए थे।

ऑस्ट्रेलिया के सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस माइकल ग्रांट ने ब्रिटन के ऊपर लगे इन आरोपों को बेहद विचित्र औऱ विकृत क्रूरता वाला बताया था। ग्रांट ने कहा कि यह परेशान करने वाला और घबराहट पैदा करने वाला है।

 

Related post

डोंगरगांव बना नगर पालिका,बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी,अधिसूचना जारी

डोंगरगांव बना नगर पालिका,बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी,अधिसूचना जारी

Spread the loveरायपुर।राज्य शासन ने डोंगरगांववासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए डोंगरगांव नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में…
नवा रायपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात

नवा रायपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई…

Spread the loveवित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ 50 बिस्तरों वाले अस्पताल से नवा रायपुर एवं…
हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….

हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….

Spread the loveरायपुर: भारत जैसे कृषि प्रधान देश में बढ़ती जनसंख्या, घटती कृषि भूमि और जल संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच…