• 05/05/2023

बेमौसम बारिश से फसलों को हुआ नुकसान, नेता प्रतिपक्ष ने सीएम को पत्र लिख की मुआवजा की मांग

Spread the love

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। उन्होंने बेमौसम बरसात की वजह से किसानों को हुए नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में कहा कि असमय आंधी और बरसात के कारण प्रदेश की रबी फ सल के साथ सब्जी और फ ल की फ सल बर्बाद हुई है। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन कांग्रेस सरकार ने नुकसान के सर्वे के लिए अभी पहल भी शुरू नहीं की है।

इसलिए हमने मुख्यमंत्री को जल्द प्रभावितों को मुआवजा देने के लिए पत्र लिखा है। चंदेल ने दावा किया है कि लाखों एकड़ में खड़ी धान की फ सल बर्बाद हुई है। बता दें कि पिछले लगभग पखवाड़ेभर से लगातार हो रही बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से रबी और उद्यानिकी फ सलें तबाह हो गई है, और किसानों का समूचा अर्थतंत्र चरमरा गया है।

खासकर धान की फ सल की हालत तो यह है कि लगभग 40 प्रतिशत धान के दाने खेत में ही झड़ गए हैं। ग्रामीण कृषि कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सीएम से तत्काल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।

Related post

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री…