• 18/04/2024

क्रूरता की सारी हदें पार! युवती को बंधक बनाकर करता रहा अत्याचार

क्रूरता की सारी हदें पार! युवती को बंधक बनाकर करता रहा अत्याचार
Spread the love

मध्यप्रदेश में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां कैंट थाना क्षेत्र में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। युवती के साथ जानवरों से भी बदतर बर्ताव किया गया। युवक ने बेल्ट और लेजम (पानी के पाइप) से बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं युवती के जख्मों पर मिर्च तक लगा दी। शैतान बना युवक यहीं नहीं रुका…पीड़िता के चीखने पर होंठ पर फेवीक्विक डाल दिया।

दरअसल, आरोपी युवती पर शादी और मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने का दबाव डाल रहा था। युवती मां के साथ रहती है, पिता की मौत ‎हो चुकी है और भाई-बहन नहीं है। युवती की मां ने उससे यह कह दिया था कि घर बेच दिया है। इस बात से नाराज युवक ने क्रूरता की और युवती को एक महीने घर में बंधक बनाकर रखा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला अस्पताल में भर्ती युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि पड़ौस में रहने वाला अयान खान उससे जबरन शादी और जमीन-जायदाद अपने नाम कराने का दबाव बना रहा है। इसके लिए पिछले एक माह से घर के पिछले कमरे में बंधक बनाकर रखा और प्रतिदिन लेझम से मारपीट करता था।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…