• 03/11/2026

दिवाली से पहले साइबर ठगों का नया जाल, WhatsApp पर दिवाली बोनस का मैसेज वायरल, कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार

दिवाली से पहले साइबर ठगों का नया जाल, WhatsApp पर दिवाली बोनस का मैसेज वायरल, कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार
Spread the love
नई दिल्ली।  दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी का दौर तेज हो गया है। लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं, लेकिन इसी बीच साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाने का नया तरीका निकाल लिया है। सोशल मीडिया और WhatsApp पर इन दिनों ₹8,000 दिवाली बोनस देने का एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपके मोबाइल पर भी ऐसा कोई संदेश आया है, तो सतर्क हो जाइए। यह खुशियां देने वाला ऑफर नहीं, बल्कि ऑनलाइन ठगी का जाल हो सकता है।

प्रधानमंत्री के नाम पर किया जा रहा बोनस का दावा

WhatsApp पर प्रसारित हो रहे इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की ओर से दिवाली के अवसर पर आम लोगों को 8,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस रकम को प्राप्त करने के लिए एक लिंक भी साझा किया जा रहा है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे लिंक पर क्लिक करके अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें और दिवाली बोनस का लाभ उठाएं।

Related post

Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली के दिन कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली के दिन कई राशियों…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 8 नवंबर और दिन रविवार है. आज दिवाली मनाई जाएगी. दिवाली का दिन कई राशियों…
CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अंधविश्वास के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है…
ब्रेकिंग : तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

ब्रेकिंग : तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित,…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते हुए कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) ने शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, उदासीनता…