• 30/08/2024

बाढ़ और बारिश के बीच अब कुदरत का कहर, समंदर में उठ रहे चक्रवात ने दी दस्तक

बाढ़ और बारिश के बीच अब कुदरत का कहर, समंदर में उठ रहे चक्रवात ने दी दस्तक
Spread the love

गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ के चलते हालात भयावह हैं। बाढ़ और बारिश की चपेट में आकर पिछले चार दिनों में 32 लोगों की मौत हो गई है। राजकोट समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी गई है। राजकोट के अलावा जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारका में भी कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।

पीड़ित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। बारिश का हाल यह है कि लोग अपने घरों में दुबके बैठे हैं। वहीं अब गुजरात एक दुर्लभ मौसम का सामना करने जा रहा है। अरब सागर के ऊपर साइक्लोन बन रहा है। यानी यही सिस्टम समंदर की गर्मी लेकर चक्रवाती तूफान में बदलने वाला है।

गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर एक चक्रवात बन रहा है। चक्रवात के अरब सागर के ऊपर से ओमान तट की ओर बढ़ने की उम्मीद है। चक्रवात का नाम असना रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त के महीने में अरब सागर के ऊपर चक्रवाती तूफान का विकसित होना एक दुर्लभ गतिविधि है। तूफान का सबसे ज्यादा असर कच्छ में दिखेगा। जहां 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…