• 01/04/2024

जीवित रहते छपवा दिए तेरहवीं के कार्ड, शोक पत्र की जगह लिखवाया विस्मरण पत्र..जानिए क्या है पूरा मामला

जीवित रहते छपवा दिए तेरहवीं के कार्ड, शोक पत्र की जगह लिखवाया विस्मरण पत्र..जानिए क्या है पूरा मामला
Spread the love

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें जीते जी एक रिटायर्ड शिक्षक अपनी ही तेरहवीं कर रहे हैं।बाकायदा इसके लिए कार्ड छपवाकर समाज में बांटे भी गए हैं। जीते जी रक्तदान मरते मरते दे दान। यह वाक्य तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने ऐसा भी सुना है कि लोग जीते जी ही अपनी तेरहवीं कर दे।

 

कार्ड छपवाकर लोगों को दिया निमंत्रण

दरअसल, दमोह नगर के फुटेरा वार्ड नंबर एक में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक जीपी सोनी जीते जी अपनी तेरहवीं कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने न केवल कार्ड छपवाए बल्कि उन्हें समाज में बंटवाकर लोगों को तेरहवीं पर आयोजित स्वल्पाहार में आने का न्योता भी दिया है। जीपी सोनी ने अपने कार्ड में सबसे ऊपर शोक संदेश की जगह है विस्मरण पत्र लिखवाया है।

परिवार को नहीं है कोई आपत्ति

ईटीवी भारत से बातचीत में सोनी ने बताया कि ‘इस संसार में सब कुछ मिथ्या है। मरने के बाद कोई व्यक्ति अपने साथ कुछ नहीं ले जा सकता। जैसा आया था वैसा ही जाएगा।इसलिए उन्होंने अपनी तेरहवीं करने का निर्णय लिया है। इसके लिए परिवार के किसी भी सदस्य को आपत्ति नहीं है। बल्कि पत्नी और बच्चे इस तेरहवीं आयोजन के लिए सहमत हैं।

2 साल पहले लिया था संकल्प

शासकीय रिटायर्ड शिक्षक जयप्रकाश सोनी 63 ने अपने निधन से पहले अपनी तेरहवीं करा रहे हैं। उन्होंने जो आमंत्रण पत्र छपवाया है। उसमें स्पष्ट उल्लेख किया है कि सूचित करना पड़ रहा है कि जय प्रकाश सोनी की आत्मा का निधन हो गया है। उनके आत्म विहीन शरीर के स्वस्थ रहने के लिए स्वल्पाहार का आयोजन किया जा रहा है।

सोनी ने बताया कि उनका भरा पूरा परिवार है। बेटा प्रवीण सोनी उनकी पूरी देखरेख करता है। मगर उनके मन में ऐसा भाव आया है। इसलिए उन्होंने रिश्तेदार और परिचितों के बीच में तेरहवीं का कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया। वे सभी को जीवित रहते हुए खुद का मृत्यु भोज दे रहे हैं।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
तेज बारिश के बीच स्कूली बच्चों के साथ बड़ा हादसा; जर्जर दीवार गिरने से 19 बच्चे मलबे में दबे, चार की मौत, मौके पर मची चीख-पुकार

तेज बारिश के बीच स्कूली बच्चों के साथ बड़ा…

Spread the loveरीवा जिले के गढ़ में बड़ा हादसा हुआ।एक स्कूल में दीवार गिरने से कई बच्चों की मौत हो गई।…
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ 16 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, एक साथ…

Spread the loveCG Police Transfer लोकसभा चुनाव के बाद अब तबादलों का दौर शुरु हो गया है। यहां बड़े पैमाने पर…