• 10/07/2025

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट, यहां होगी झमाझम बरसात और इन जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट, यहां होगी झमाझम बरसात और इन जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने 9 जिलों—बलरामपुर, बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, कोरिया, महासमुंद, रायपुर और सूरजपुर—में अचानक बाढ़ का खतरा जताते हुए अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, सेंट्रल छत्तीसगढ़ के 10 जिलों—दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कांकेर, महासमुंद, गरियाबंद, और अन्य—में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रायपुर, बेमेतरा, कबीरधाम सहित 13 जिलों में यलो अलर्ट है।

अगले 3 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर सहित 21 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट और रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, जशपुर सहित 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण के कारण मानसून की सक्रियता बढ़ी है, जिससे बारिश का दौर जारी है। हालांकि, 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है।

शिवनाथ नदी में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू

लगातार बारिश के कारण प्रदेश की कई नदियां और नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के थनौद गांव में शिवनाथ नदी में अचानक बाढ़ आने से 32 मजदूर फंस गए थे, जिनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल थे। ये सभी भारत माला परियोजना में काम करने आए थे। बढ़ते जलस्तर के बीच, एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित निकाल लिया।

Related post

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार…
कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ…

Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है। मरीज को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध…
CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने झांकी से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से किया वार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, डंगनिया इलाके में पुरानी…