• 09/08/2024

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर इस वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक दो लोगों की हुई मौत, लगातार बढ़ते मरीजों से स्वास्थ्य विभाग भी परेशान

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर इस वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक दो लोगों की हुई मौत, लगातार बढ़ते मरीजों से स्वास्थ्य विभाग भी परेशान
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू का खतरा मंडराया। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से दो मौतें सामने आई है। जिसमें से एक महिला कोरिया जिले की रहवासी और दूसरी जांजगीर चांपा जिले की रहने वाली है। अपोलो हॉस्पिटल में अब तक स्वाइन फ्लू के 9 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले 9 मरीजों का स्वाइन फ्लू टेस्ट किया गया, जिनमें से 9 पॉजिटिव मिले हैं। 4 मरीज बिलासपुर शहर के हैं। वहीं 2 मरीज मरवाही और 1 जांजगीर-चांपा से है, जबकि 2 अन्य कोरिया जिले में पाए गए हैं।

 

अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर का कहना है कि लोगों को पहले ही सचेत किया गया था स्वाइन फ्लू के खतरे से बचने के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी अगर H1N1 के लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करना चाहिए। इसके साथ ही जो मरीज पॉजिटिव मिले हैं,‌उनके संपर्क में रहे लोगों की भी टेस्टिंग की जा रही है।

 

 

Related post

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग से हैवानियत के बाद हत्या, इस हालत में मिला शव

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या…
मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25…

Spread the loveरायपुर । श्रम दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जिला…
कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का…

Spread the love 00 9 हजार सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया 00 छत्तीसगढ़ सरकार की रोजगार और कौशल विकास…