• 18/09/2024

नवजात का अपहरण: पुलिस ने कुछ ही घंटे में अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, बच्ची बरामद

नवजात का अपहरण: पुलिस ने कुछ ही घंटे में अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार, बच्ची बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए नवजात के अपहरण मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटे में सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने बच्चा और एक इनोवा क्रिस्टा कार बरामद दिया है।

मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। यहां गूंगापारा में रहने वाली महिला अपनी 18 दिन की बच्ची को घर में सुलाकर पानी भरने चली गई थी। जब वह वापस लौटी तो बच्ची घर पर नहीं थी। जिसके बाद पूरे मोहल्ले में बच्ची को तलाश किया गया। लेकिन उसका पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आ गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मामले में एसपी ने सायबर सेल डीएसपी गीतिका साहू के नेतृत्व में टीम को गठन कर दिया। मामले में पुलिस ने कोड़ेनार थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर अपहरणकर्ताओं को पकड़ा। पुलिस ने मौके से नवजात को बरामद कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…