• 25/06/2025

रायपुर में चलती कार से लाश को फेंका, कारोबारी और लड़की हिरासत में.. जानें मामला

रायपुर में चलती कार से लाश को फेंका, कारोबारी और लड़की हिरासत में.. जानें मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर इलाके में 24 जून, 2025 की शाम करीब 7 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक कारोबारी ने कथित तौर पर अपनी चलती कार से एक युवक की लाश सड़क पर फेंक दी। पुलिस ने इस मामले में कपड़ा व्यापारी संतोष मिश्रा (44) और एक 19 वर्षीय लड़की साधना अग्रवाल उर्फ भूरी को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार से अचानक एक युवक को सड़क पर धकेल दिया गया। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को की, जिसके बाद युवक को AIIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के हाथ पर ‘मंदीप सिंह’ लिखा हुआ पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज की मदद से कार का पता लगाया और संतोष मिश्रा को गिरफ्तार किया।

नशे की ओवरडोज या हत्या?

पूछताछ में संतोष मिश्रा ने बताया कि मंदीप सिंह की मौत ड्रग्स के ओवरडोज से हुई। उसका दावा है कि घटना से पहले तीनों (संतोष, साधना और मंदीप) ने नशा किया था। मंदीप ने अपनी नस में इंजेक्शन के जरिए नशीला पदार्थ लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। डर के मारे संतोष ने उसे कार से बाहर फेंक दिया। कार में मौजूद साधना अग्रवाल भी नशे की हालत में थी। पुलिस को संदेह है कि यह ओवरडोज से मौत हो सकती है, लेकिन हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

संतोष मिश्रा हीरापुर का रहने वाला है और उसकी एक कपड़े की दुकान है। घटना के समय वह खुद कार चला रहा था। साधना अग्रवाल भी कार में मौजूद थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा। फिलहाल, दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे का सच उजागर हो सके।

पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज और अन्य सबूतों की पड़ताल की जा रही है। अगर पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि होती है, तो कारोबारी और लड़की के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हो सकता है। यह घटना इलाके में सनसनी फैल गई है, और लोग ड्रग्स के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंता जता रहे हैं।

 

 

Related post

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित…

Spread the loveजशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’…

UCC Debate: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में व्यापक परिचर्चा आयोजित की गई।…