• 14/09/2024

कुएं में मिली एक ही परिवार के चार लोगों की लाशें, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या! पुलिस जांच में जुटी

कुएं में मिली एक ही परिवार के चार लोगों की लाशें, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या! पुलिस जांच में जुटी

Follow us on Google News

मध्य प्रदेश के सागर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। देवरी से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। घटना कोपरा गांव की बताई जा रही है। जहां तीन महिलाएं और एक बच्ची की लाश कुएं में मिली है। दो महिलाओं के शव फांसी के फंदे से लटके पाये गए। जबकि एक बुजुर्ग महिला और एक बच्ची का शव पानी में तैर रहा था।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शव कुएं से बाहर निकाले गए। मृतक के परिजन सुरेंद्र के मुताबिक उनके छोटे भाई की पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद उसके ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। एक दिन पहले भी उन्होंने झगड़ा किया था।वहीं पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। मौके पर एफएसएल की टीम सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे है, जो सभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं।