• 07/08/2024

गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को ऐसी खौफनाक सजा, वार्डन की पिटाई से छात्राएं हुई बेहोश! अस्पताल में कराया गया भर्ती

गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को ऐसी खौफनाक सजा, वार्डन की पिटाई से छात्राएं हुई बेहोश! अस्पताल में कराया गया भर्ती
Spread the love

विदिशा के पीपलधार बालिका छात्रावास में छात्राओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रावास की वार्डन ने 6वीं की छात्राओं को थप्पड़ मारे और डंडे से पिटाई की। इस दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सूचना पर मिलने पर परिजन हॉस्टल पहुंच गए और बच्चियों को अपने साथ ले गए। उन्होंने वार्डन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

घटना की जानकारी लगने के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने जिम्मेदारों को छात्रावास भेजा। इस दौरान मारपीट की घटना को सही पाया गया। अधीक्षिका के बयान के अनुसार उन्होंने पढ़ाई न करने वाली छात्राओं को मामूली थप्पड़ मारे हैं। वहीं छात्रावास में मौजूद पीड़ित छात्राओं ने अपने शरीर पर लगे लाठियां के निशान भी दिखाएं हैं, जिससे अधीक्षिका के बयान गलत साबित हो रहे हैं

इसे भी पढ़ें: हॉस्टल में छात्राओं के साथ मारपीट, वार्डन पर थप्पड़ और डंडे से पिटाई का आरोप, बेहोश होकर गिरी थी लड़की

मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस घटना को लेकर तीन सदस्य दल गठित किया है। जो 3 दिन में जवाब पेश करेंगे। वहीं नटेरन के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने भी इस घटनाक्रम को लेकर अपनी बात रखी और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित दल के बारे में जानकारी दी।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…