• 28/11/2024

Breaking: ED की टीम पर जानलेवा हमला, असिस्टेंट डायरेक्टर घायल, इस मामले में छापा मारने पहुंची थी टीम

Breaking: ED की टीम पर जानलेवा हमला, असिस्टेंट डायरेक्टर घायल, इस मामले में छापा मारने पहुंची थी टीम
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर बड़ा जानलेवा हमला हुआ है। Enforcement Directorate की टीम साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में ED के असिस्टेंट डायरेक्टर घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

यह हमला दिल्ली के बिजवासन इलाके में हुआ है। ED की टीम पर हमले की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंंची और अपनी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक PPPYL Cyber App Fraud case से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की ED जांच कर रही है। इसी केस की जांच करने के लिए ईडी की टीम बिजवासन इलाके में पहुंची थी। ED की टीम पर आरोपी अशोक शर्मा और उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में ED के असिस्टेंट डायरेंक्टर घायल हो गए हैं। हमले के बाद एक आरोपी फरार हो गया है। वहींं हमले में घायल असिस्टेंट डायरेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंंची। ED की ओर से दर्ज कराई गए एफआईआर में कहा गया है कि जब जांच एजेंसी के अफसर छापामार कार्रवाई कर रहे थे उसी दौरान उन पर हमला किया। फिलहाल मामले में दिल्ली पुलिस फरार आऱोपी की पतासाजी में जुट गई है। इसके साथ ही मौके पर अफसरों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत…
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी…

Spread the loveशासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का…
चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत,…

Spread the loveचक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने सभी…