• 28/11/2024

Breaking: ED की टीम पर जानलेवा हमला, असिस्टेंट डायरेक्टर घायल, इस मामले में छापा मारने पहुंची थी टीम

Breaking: ED की टीम पर जानलेवा हमला, असिस्टेंट डायरेक्टर घायल, इस मामले में छापा मारने पहुंची थी टीम
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर बड़ा जानलेवा हमला हुआ है। Enforcement Directorate की टीम साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में ED के असिस्टेंट डायरेक्टर घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

यह हमला दिल्ली के बिजवासन इलाके में हुआ है। ED की टीम पर हमले की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंंची और अपनी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक PPPYL Cyber App Fraud case से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की ED जांच कर रही है। इसी केस की जांच करने के लिए ईडी की टीम बिजवासन इलाके में पहुंची थी। ED की टीम पर आरोपी अशोक शर्मा और उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में ED के असिस्टेंट डायरेंक्टर घायल हो गए हैं। हमले के बाद एक आरोपी फरार हो गया है। वहींं हमले में घायल असिस्टेंट डायरेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंंची। ED की ओर से दर्ज कराई गए एफआईआर में कहा गया है कि जब जांच एजेंसी के अफसर छापामार कार्रवाई कर रहे थे उसी दौरान उन पर हमला किया। फिलहाल मामले में दिल्ली पुलिस फरार आऱोपी की पतासाजी में जुट गई है। इसके साथ ही मौके पर अफसरों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related post

जन्मदिन पर डिप्टी सीएम शर्मा ने लगाया हरियाली का संकल्प, मेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ बड़ा वृक्षारोपण अभियान

जन्मदिन पर डिप्टी सीएम शर्मा ने लगाया हरियाली का…

Spread the loveरायपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ खास बनाया। कवर्धा मेडिकल…
जन्मदिन पर विजय शर्मा का स्वच्छता संदेश, कचरा पृथक्करण को जनआंदोलन बनाने की अपील

जन्मदिन पर विजय शर्मा का स्वच्छता संदेश, कचरा पृथक्करण…

Spread the loveरायपुर । छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत-ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर ग्रामीण…
mausam upadate: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

mausam upadate: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसूनी गतिविधां तेज हैं. लो प्रेशर सिस्टम बनने के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश…