• 13/11/2024

’50 लाख रुपये दो नहीं तो…”, अब इस फेमस एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी

’50 लाख रुपये दो नहीं तो…”, अब इस फेमस एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी
Spread the love

सलमान खान और शाहरुख खान के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। अंजान नंबर से आए धमकी भरे फोन कॉल में उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। एक्ट्रेस ने दानापुर पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस में दर्ज कराई गईअपनी शिकायत में एक्ट्रेस ने बताया कि 11 नवंबर की रात तकरीबन 12:20 बजे उन्हें दो अलग-अलग नंबरों से कॉल किया गया। फोन करने वाले ने गाली गलौच करते हुए उन्हें धमकी दी और 50 लाख रुपये की रंगदारी की डिमांड की। इसके साथ ही आरोपी ने एक्ट्रेस को धमकी दी है कि दो दिन के अंदर पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

अक्षरा सिंह ने धमकी मिलने के बाद दानापुर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि अभिनेत्री अक्षऱा सिंह ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। फोन करने वाले की जल्दी ही पहचान कर ली जाएगी।

आपको बता दें अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार हैं। वे भोजपुरी फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई सुपरहिट गाने भी गाए हैं। वे रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…
15 अगस्त पर लाल किले में क्या-क्या होगा? ध्वजारोहण से 21 तोपों की सलामी तक, जानिए पूरा कार्यक्रम

15 अगस्त पर लाल किले में क्या-क्या होगा? ध्वजारोहण…

Spread the loveनई दिल्ली- देश 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री…
चमोली टनल हादसा: छत्तीसगढ़ के दो मजदूर समेत 7 की मौत, 12 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

चमोली टनल हादसा: छत्तीसगढ़ के दो मजदूर समेत 7…

Spread the loveउत्तराखंड। चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड के बाद पानी रिसने लगा।…