• 01/09/2024

‘जूता मारो’ आंदोलन हुआ तेज, शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर छिड़ी सियासी जंग

‘जूता मारो’ आंदोलन हुआ तेज, शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर छिड़ी सियासी जंग
Spread the love

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने को लेकर सियासी संग्राम मचा हुआ है। घटना के विरोध में रविवार को महाविकास अघाड़ी गठबंधन मुंबई में प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन को ‘जूता मारो’ आंदोलन नाम दिया गया है। MVA ने साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक पैदल मार्च निकाला।

इसमें उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, नाना पटोले समेत MVA की तीनों पार्टियों के बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान उद्धव ने CM शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के पोस्टर पर चप्पल मारी। उन्होंने कहा- मोदी की माफी अहंकार से भरी थी।वहीं, शरद पवार ने कहा- मूर्ति गिरना भ्रष्टाचार का उदाहरण है।

इधर, CM शिंदे ने कहा- विपक्ष मामले पर राजनीति कर रहा है। जनता सब देख रही है। आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की जनता इन्हें जूतों से पीटेगी। भाजपा ने भी विपक्ष के प्रदर्शन के खिलाफ मुंबई में प्रोटेस्ट किया है। MVA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता प्रसाद लाड बोले- हम छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त कर रहे हैं। महा विकास अघाड़ी एक नैरेटिव बना रहा है। हम उस नैरेटिव के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। विपक्ष चुनावों को लेकर लाभ उठाना चाहता है।

बता दें कि 26 अगस्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा गिरने के बाद सिंधुदुर्ग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी। इसमें ठाणे के मूर्तिकार जयदीप आप्टे का नाम भी शामिल था। PM मोदी ने घटना को लेकर माफी भी मांगी थी। और कहा था कि- शिवाजी महाराज हमारे लिए पूजनीय है।

Related post

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट…

Spread the love00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल…
एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि…

Spread the love00 2 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगी शामिल…
आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से – डा. रमन

आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई…

Spread the love00 रीढ़ की हड्डी जोडऩे में लग जाते है 8 से 10 लाख,  नारायणा में 50 मरीजों का हो…