• 21/11/2025

नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा…जानिए किन्हें, क्या मिला ?

नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा…जानिए किन्हें, क्या मिला ?
Spread the love

पटना : बिहार में नीतीश कुमार सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. अभी तक गृह मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे सीएम नीतीश ने गृह विभाग अब बीजेपी के हवाले कर दिया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अब राज्य के नए गृह मंत्री होंगे. विजय कुमार सिन्हा को भूमि और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मंगल पांडे को फिर से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग का जिम्मा सौंपा गया है. इसके अलावा लोजपा (आर) को गन्ना उद्योग विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सौंपा गया है. हम पार्टी को लघु जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. आरएलएम को पंचायती राज विभाग दिया गया है.

नीतीश सरकार में किसे मिला कौन सा विभाग?

भारतीय जनता पार्टी

सम्राट चौधरी                        गृह विभाग

विजय कुमार सिन्हा               भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग

मंगल पांडेय                        स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग

दिलीप जायसवाल                   उद्योग विभाग

नितिन नबीन                      पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग

रामकृपाल यादव                 कृषि विभाग

संजय टाइगर                      श्रम संसाधन विभाग

अरुण शंकर प्रसाद                      पर्यटन विभाग,  कला- संस्कृति एवं युवा विभाग

सुरेन्द्र मेहता                             पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

नारायण प्रसाद                        आपदा प्रबंधन विभाग

रमा निषाद                               पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

लक्ष्मण पासवान                    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग

श्रेयसी सिंह                      सूचना प्रौद्योगिकी विभाग,  खेल विभाग

प्रमोद चन्द्रवंशी                   सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

LJP (R)

गन्ना उद्योग विभाग
लोक स्वास्थ्य अभियांत्रण विभाग

HAM

लघु जल संसाधन विभाग

RLM

पंचायती राज विभाग

बिहार चुनाव में बीजेपी ने जीती हैं जेडीयू से ज्यादा सीटें

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि जेडीयू ने 85 सीटें जीतीं. लोजपा (रामविलास) को 19 सीटें मिलीं और अन्य सहयोगी दलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. ज्यादा सीटें जीतने के बाद से ही बीजेपी की नजर गृह विभाग से थी. अंदरखाने ये बात सामने आ रही थी कि बीजेपी गृह विभाग से नीचे मानने वाली नहीं है. आखिरकार गृह विभाग बीजेपी के पाले में आ ही गया. सम्राट चौधरी राज्य के नए गृह मंत्री बनाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग भी बीजेपी के पाले में आ गया है.

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…