• 18/08/2025

Rape: डिप्टी कलेक्टर पर रेप का आरोप, महिला कांस्टेबल ने दर्ज कराई FIR

Rape: डिप्टी कलेक्टर पर रेप का आरोप, महिला कांस्टेबल ने दर्ज कराई FIR
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके के खिलाफ एक महिला आरक्षक ने रेप का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर सकती है।

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे बीजापुर जिले में पदस्थ हैं। उन पर छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) की एक महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि दिलीप उइके शादी का वादा कर पिछले एक साल से उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उइके ने शादी से इनकार कर दिया, तो महिला ने डौंडी थाना पहुंचकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

बालोद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मोनिका ठाकुर ने बताया, “पीड़िता ने डौंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक सरकारी कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर एक साल तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।” पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के बाद डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

पहले भी रहे हैं विवादों में

जानकारी के अनुसार, दिलीप उइके बीजापुर जिले में भोपालपटनम जनपद के प्रभारी सीईओ के पद पर डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक कार्यरत थे। इस दौरान वे कई विवादों में भी घिरे रहे। तीन महीने पहले बीजापुर कलेक्टर ने उन्हें इस पद से हटा दिया था।

Related post

Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, कई…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पूरे प्रदेश में आज से बारिश और मेघगर्जन की…
निराश्रित गौवंश संरक्षण के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल, गौधाम योजना का बढ़ रहा दायरा

निराश्रित गौवंश संरक्षण के लिए राज्य सरकार की बड़ी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना के माध्यम से प्रदेश में घुमन्तू एवं निराश्रित पशुधन के संरक्षण और सुव्यवस्थित…
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 160 गांवों का होगा चयन

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश…

Spread the love 00 प्रत्येक ग्रामसभा को मिलेगी 15 लाख की स्वीकृति 00 आदिम जाति विभाग द्वारा सम्बन्धित जिलों के कलेक्टरों…