• 05/10/2024

छत्तीसगढ़ के इस गांव में छाया डायरिया का प्रकोप, दो की मौत, 10 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी

छत्तीसगढ़ के इस गांव में छाया डायरिया का प्रकोप, दो की मौत, 10 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी
Spread the love

कांकेर के बनसागर गांव में डायरिया ने कहर बरपा रखा है। यहां डायरिया की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है वहीं 10 लोगों को इलाज के लिए अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं गांव में भी दो नए दो एक्टिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाया है।

स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर ग्रामीणों की जांच कर रहे हैं। PHE विभाग की टीम ने भी गांव में पहुंचकर पानी का सैंपल लिया। स्वास्थ्य विभाग हालात काबू में रहने का भरोसा दिला रहा है। अक्तूबर से गांव में शिविर लगाकर जांच में जुटी है, जिसमे अभी तक 277 घरों में जाकर जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया की अभी गांव में स्तिथि सामान्य है।

स्वास्थ्य अमला पूरी तरह सजग है, डायरिया के कारण भानुबाई सलाम 69 वर्ष और रामकरण निषाद 65 वर्ष की इलाज के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में मौत हुई है। अंदेशा लगाया जा रहा है की बोर की पाइप लाइन में लीकेज की वजह से डायरिया फैला है, पीएचई विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पानी का सैंपल लिया है।

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…