• 04/08/2023

दुर्ग में भेंट-मुलाकात पर CM भूपेश से युवाओं का सीधा संवाद

दुर्ग में भेंट-मुलाकात पर CM भूपेश से युवाओं का सीधा संवाद
Spread the love

युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़, मानपुर-मोहला-अंबागढ़-चौकी और दुर्ग जिले से आए युवाओं से जयंती स्टेडियम, भिलाई में सीधी बात किए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से भेंट मुलाकात करने आज दुर्ग के जयंती स्टेडियम, सेक्टर-6, भिलाई पहुंचे। कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर, राज गीत के साथ मुख्यमंत्री ने युवाओं से भेंट–मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार में 112 करोड़ रुपये बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिए गए हैं। 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाये गये हैं। हमने टाटा कंपनी से एग्रीमेंट किया है, जिसमें 36 आईटीआई का उन्नयन होगा, यह 1186 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है।

इससे 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार की संभावना होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई से महिंद्रा टेक के साथ बीपीओ से बात की है, इससे भी रोजगार सृजन होगा।

दिग्विजय कॉलेज की छात्रा ईश्वरी ने बताया कि इन 5 सालों में मैंने जाना कि हम सब ज्यादा सुरक्षित हुई हैं। ज्यादा तरक्की कर रहे हैं। हम लोग उद्यमिता के क्षेत्र में बढ़ रहे हैं।

देविका साहू मोहला से आईं हैं। उन्होंने बताया कि पीजी की पढ़ाई कर रही हूं। यहां साइंस की पीजी पढ़ाई आरम्भ करा दीजिए। देविका ने जिला बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूर, यह सब शुरू करेंगे। देविका ने कहा कि हमारे लिए छात्रावास भी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पक्का करा देंगे।

बालोद से टेकराम पटेल ने कहा कि मेरी माटी इस दुनिया को सुवासित करती है। आल्हादित करती है। महानदी की धाराओं की तरह हमारा विकास हो रहा है।

स्वास्थ्य की बात करें तो धनवंतरी मेडिकल स्टोर खुले हैं। हमारे प्रदेश में इलाज बेहतर हुआ है। बस एक काम और करना है। हर जिले में ऐसे हॉस्पिटल हों कि महानगरों में रिफर ही न करना पड़े।

पूरे भारत में आज प्रदेश का नाम है। राम वन पथ गमन पर हुआ काम दुनिया जानती है। गेड़ी और भौंरा गांव से निकल कर राजधानी पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि पिछले साल 4 मई से हमने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। शहर और गांव क्षेत्र में सभी वर्गों के लोगों से मुलाकात की।

उस समय से ही मन में था कि युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करना है। इस क्रम में पहले रायपुर फिर बिलासपुर में भेंट-मुलाकात किए और आज दुर्ग संभाग में भेंट-मुलाकत कर रहे हैं।

Related post

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे…
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों…

Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के…

Spread the loveमुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की…