• 06/12/2025

200 यूनिट तक छूट जनता के साथ नया धोखा है, हाफ बिजली बिल योजना को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान

200 यूनिट तक छूट जनता के साथ नया धोखा है, हाफ बिजली बिल योजना को लेकर कांग्रेस का बड़ा बयान
Spread the love

रायपुर। बिजली बिल हाफ मामले में सरकार जनता को ठग रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली के दाम आधा किया था। कितनी भी खपत हो जनता को 400 यूनिट तक बिजली के दाम में छूट मिलती थी। इस सरकार ने योजना को बंद कर दिया। जब विरोध शुरू हुआ तो फिर जनता को ठगने का काम किया। 200 यूनिट तक बिजली के दाम में छूट मिलेगी वो भी खपत 400 से कम होगी। 400 यूनिट से ज्यादा खपत पूरा बिल लगेगा। यह जनता की कमाई की लूट है। सरकार छूट भी आधा अधूरा दे रही है। कोयले का सेश भी कम हो गया है। सिर्फ और सिर्फ यह सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि, मात्र 200 यूनिट तक, बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ केवल 1 ही वर्ष के लिए किया गया है। कांग्रेस की सरकार ने जब हॉफ योजना लागू की थी तब ऐसी कोई शर्त नहीं थी। भाजपा सरकार का दावा है कि इससे 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, जबकि प्रदेश में कुल घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 65 लाख से ज्यादा है। सरकार की मुनाफाखोरी की भूख और आर्थिक नाकामी के चलते महंगी बिजली बिल जनसमस्या बन चुकी है, हर वर्ग इससे परेशान है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पर आम विद्युत उपभोक्ताओं को भरोसा नहीं है, पहले जो उपभोक्ता सरकार के झांसे में आकर सोलर सिस्टम लगवाएं हैं, उनमें से बहुसंख्यक आज तक सरकारी सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं, जनता तो दूर सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकारी विद्युत नियामक आयोग के कर्मचारी भी पीछे हट रहे हैं, अब तक कुल उपभोक्ताओं में से 10 प्रतिशत ने भी रुचि नहीं दिखाई है। सरकार जनता का पैसा झूठे विज्ञापनों में फूक रही है। बढ़े हुए बिजली बिल के कारण पूरे प्रदेश में आक्रोश और निराशा है उसके बाद भी यह सरकार बिजली के दामों में लूट जारी रखे हुए हैं।

Related post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…
CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला…

Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा…
CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा, सरकारी शिक्षिका और क्लर्क को मिल रहा था लाभ

CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच…