• 19/06/2026

यात्री सुविधाओं के उन्नयन हेतु दपूमरे एवं आईआईएम रायपुर के मध्य विचार-विमर्श

यात्री सुविधाओं के उन्नयन हेतु दपूमरे एवं आईआईएम रायपुर के मध्य विचार-विमर्श
Spread the love

रायपुर/बिलासपुर। प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर, विजय कुमार के कार्यालय कक्ष में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर के वरिष्ठ प्रतिनिधियों एसोसिएट प्रोफेसर दीप्तिमान बनर्जी एवं अभिजीत बर्मन के साथ बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं आईआईएम रायपुर के मध्य हाल ही में संपन्न समझौता ज्ञापन के अंतर्गत यात्री यातायात, यात्री सुविधा, सेवा गुणवत्ता में सुधार तथा राजस्व संवर्धन से संबंधित अध्ययन कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान इस बात पर विचार-विमर्श किया गया कि आईआईएम रायपुर किस प्रकार वैज्ञानिक अध्ययन एवं डेटा आधारित विश्लेषण के माध्यम से यात्रियों के आराम, सुविधा तथा यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने में रेलवे की सहायता कर सकता है। संभावित नए यात्री बाजारों की पहचान, नई रेलगाडिय़ों की आवश्यकता का आकलन, रेलगाडिय़ों के समय निर्धारण एवं परिचालन में सुधार, यात्री सुविधाओं के उन्नयन तथा सेवा गुणवत्ता में सुधार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

आईआईएम रायपुर के प्रतिनिधियों ने बताया कि अध्ययन के अंतर्गत यात्रा पैटर्न, यात्री प्राथमिकताओं, अधिभोग प्रवृत्तियों, क्षेत्रवार मांग तथा विभिन्न हितधारकों से प्राप्त सुझावों का विश्लेषण किया जाएगा। अध्ययन के आधार पर नई रेल सेवाओं के संचालन, वर्तमान समय-सारिणी के युक्तिकरण तथा यात्रियों की सुविधा बढ़ाने संबंधी सुझाव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को प्रदान किए जाएंगे।

प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक  विजय कुमार ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए आधुनिक प्रबंधन पद्धतियों एवं विश्लेषणात्मक तकनीकों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईआईएम रायपुर के साथ यह सहयोग यात्री-केंद्रित सेवाओं के विकास एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की यात्री आय में वृद्धि के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। बैठक का समापन अध्ययन को सफलतापूर्वक पूर्ण करने तथा यात्रियों के अनुभव, सुविधा एवं परिचालन दक्षता में सुधार हेतु नवाचारी उपायों को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Related post

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा, राष्ट्र को करेंगे संबोधित

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा,…

Spread the loveनयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करते हुए ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय…
CG – पत्नी की इस आदत ने पति को किया परेशान, फिर सामने आई दिल दहला देने वाली घटना…

CG – पत्नी की इस आदत ने पति को…

Spread the loveपेंड्रा/गौरेला। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे…
मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स…

Spread the loveरायपुर, 13 अगस्त 2026- मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति…